यह ब्लॉग खोजें

Translate

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ निकाला जलूस


बलिया : समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस पर सपा कार्यकर्ताओं ने बाँह पर काली पट्टी बांध कर सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नगरा बाजार में जुलूस निकाला ।जुलूस का नेतृत्व सपा के जिला सचिव जय प्रकाश यादव ने किया।सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों तथा हाथरस की गैंग रेप घटना व महिलाओं के साथ आये दिन हो रहे अत्याचार, बलात्कार के विरोध में सरकार के खिलाफ नारे बाजी कर रहे थे। सपा कार्यकर्ताओ का जुलूस अतिथि गृह से निकलकर पूरे नगरा बाजार का चक्रमण करने के बाद अतिथि गृह पर पर पहुंच कर बैठक में तब्दील हो गया। कार्यकर्ता हाथरस कांड के आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे थे। वक्ताओं ने कहा कि योगी सरकार पीड़ितों का उत्पीड़न कर घटना को छुपाने का प्रयास कर रही है,सपा जनता के उत्पीड़न के खिलाफ सड़क पर उतर कर पुरजोर विरोध करेगी। कार्यकर्ता जेल जाने को तैयार है।इस सरकार ने आम जनता का सुकून छीन लिया है।गरीबो के थाली से महंगाई के कारण सब्जी दूर हो गयी है।जमाखोरी को सरकार बढ़ावा दे रही है। जुलूस में चैन प्रकाश, नंदू राम, सलीम अंसारी, जितेंद्र तिवारी, पलटू, धर्मेन्द्र यादव, हृदय यादव, राम जी यादव आदि शामिल रहे।


 


               *हमारे आस पास*


(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका, पोर्टल व चैनल)


👆


खबरें उत्तरप्रदेश की......


लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें और सभी के साथ शेयर करे........


Featured Post

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन" द्वारा जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन

जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन एवं एक दिवसीय स्कूल बंद रैली का आयोजन  और मुख्यमंत्री के नाम ग्यारह सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। बंद रह...