भागलपुर (देवरिया) : विकास खंड भागलपुर क्षेत्र के बरहज तहसील में जनपद से 30- किलोमीटर दूर मईल मुशैला मार्ग पर बरठा चौराहा के निकट मुख्य पिच सड़क से पश्चिम जैन धर्म के 9 तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत नाथ की ज्ञान स्थली कुकुट ग्राम (कहांव) स्थित है, भगवान पुष्पदंतनाथ का जन्म स्थल काकंदी (खुखुंदू ) है। जैन धर्म के अनुयायियों की मान्यता है कि कुकुट ग्राम कहांव मे जैन तीर्थ स्थली पर श्रद्धा के साथ जो कुछ मांगा जाता है मुरादे पूरी होती है, धर्मों की कड़ी में जैन धर्म का एक अपना अलग महत्व है, जिसको जैन धर्म के अनुयाई बहुत श्रद्धा के साथ मानते और मनाते हैं, इस जैन तीर्थ स्थल पर देश के लगभग प्रदेशों से जैन धर्म के अनुयाई, भगवान पुष्पदंतनाथ की ज्ञान स्थली कुकुट ग्राम कहांव में ज्ञान की प्राप्ति के लिए आते हैं, जैन धर्म के अनुयायियों द्वारा मिली जानकारी से यह पता चला कि भगवान पुष्पदंतनाथ यहां आश्रम बनाकर शिक्षा ग्रहण किए थे, और मंदिर तथा स्तम्भ के 200 मीटर परिधि में भगवान पुष्पदंत नाथ का आश्रम था, गांव के बुजुर्गों द्वारा जैन मूर्तिको सोफा बाबा के नाम से जाना -पहचाना जाता है और विख्यात हुआ गांव से बाहर जाते वक्त गांव के लोग अति प्राचीन मूर्ति और स्तम्भ का प्रमाण तथा आशीर्वाद लेकर जाते हैं, इतना महत्वपूर्ण स्थान होते हुए भी, इस स्थान को आज तक पर्यटक केंद्र नहीं घोषित किया गया, भगवान पुष्पदंत की ज्ञान स्थली होने के बाद भी सरकार द्वारा कोई ज्ञान का संग्रहालय स्थापित नहीं की गई, जो भगवान पुष्पदंतनाथ के ज्ञान स्थली को प्रचारित और प्रसारित करें, इस गांव के लोगों को तथा पर प्रदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों को पीने के लिए स्वच्छ जल की व्यवस्था नहीं है, रोगों से निजात पाने के लिए चिकित्सालय की व्यवस्था इस गांव में नहीं बनाई गई, ऐतिहासिक गांव होते हुए भी इस गांव में भूत से लेकर वर्तमान तक किसी सरकार द्वारा गांव की मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया गया है,आज तक इस गांव का सुंदरीकरण नहीं हुआ है, क्या भारत में धर्म स्थली को अलग-अलग नजरिए से देखा जाता है? यदि धर्म को एक नजर से देखा जाता हो तो इस धर्म स्थल पर मानव जीवन को सुरक्षित और सुखमय बनाने के लिए सभी सुविधाएं सरकार को उपलब्ध करनी चाहिए,इसके लिए कांग्रेसी नेता गणेश गिरी, राजेश उपाध्याय समाजसेवी, दुर्गेश कुशवाहा, शैलेंद्र सिंह टाइगर. संजय दीप कुशवाहा, गौरी शंकर कुशवाहा, भी मौर्य, जैनेंद्र कुशवाहा पूर्व ग्राम प्रधान व्यास प्रसाद समाजसेवी, स्वामीनाथ यादव पूर्व प्रधान, अजय कुशवाहा ग्राम प्रधान, राममिलन कुशवाहा, भारत कुशवाहा. कृष्णानंद कुशवाहा, सत्यनारायण कुशवाहा रमेश कुशवाहा आदि लोगों ने भगवान पुष्पदंत नाथ की ज्ञान स्थली और गांव मे उत्तर प्रदेश सरकार से मानव जीवन के मूलभूत आवश्यकताओं जैसे सुविधाओं की मांग किया है।
*हमारे आस पास*
(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका, पोर्टल व चैनल)
👆
खबरें उत्तरप्रदेश की......
लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें और सभी के साथ शेयर करे........