यह ब्लॉग खोजें

Translate

समूहों को ऋण दिए जाने के तहत, जिले में 266 समूह को 388 लाख रू. के ऋण वितरित


राजगढ़ : जिला मुख्यालय पर स्वयं सहायता समूह के प्रदेश व्यापी ऋण वितरण कार्यक्रम के तहत जिले में 266 समूह को 388 लाख का ऋण वितरण किया गया। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा प्रदेश भर की महिलाओं से संवाद कर हरसंभव मदद का वादा दोहराया। उल्लेखनीय है कि पूरे प्रदेश में आज डेढ़ सौ करोड़ रुपए के ऋण वितरण को लक्षित किया गया था। इसी का आज वितरण हुआ। ज़िला स्तर पर जिप सभागार में तथा ब्लॉक स्तर पर जनपद पंचायत सभागार में कार्यक्रम आयोजित किए गए।



जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री जसवंत गुर्जर, राजगढ़ विधायक श्री बापू सिंह तंवर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री आशीष सागवान , लीड बैंक मैनेजर श्री आर एस सिंह, ग्रामीण बैंक के जिला समन्वयक श्री जी के गुप्ता , एस बीआई के श्री विश्वास, भाजपा नेता केदार काका, मंडल अध्यक्ष टोनू जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समूह महिलाओं एवं बैंक सखियों ने भी भागीदारी की। कार्यक्रम में चार समूहों को ऋण वितरण के चेक वितरित किए गए। ब्लॉक स्तर पर आयोजित कार्यक्रम जनपद पंचायत सभागार में संपन्न हुए। उसमें भी जनप्रतिनिधियों एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभागिता की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना ने किया। इस दौरान मिशन की जिला इकाई सदस्य एवं ब्लॉक के कई सदस्य उपस्थित रहे।


 


                *हमारे आस पास*


(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका, पोर्टल व चैनल)


👆


खबरें मध्य प्रदेश की......


 


लिंक पर क्लिक कर पढ़ें और सभी के साथ शेयर करें........


Featured Post

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन" द्वारा जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन

जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन एवं एक दिवसीय स्कूल बंद रैली का आयोजन  और मुख्यमंत्री के नाम ग्यारह सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। बंद रह...