भागलपुर (देवरिया) : राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश पदाधिकारियों की ऑनलाइन वर्चुवल बैठक किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा ने कहा कि सरकार कुशवाहा,मौर्य शाक्य,सैनी समाज के नायकों व महापुरुषों की उपेक्षा कर रही है। 25 सितंबर को मुख्यमंत्री ने उप चुनाव की चुनावी घोषणा किया लेकिन कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज के भीष्मपितामह मा पूर्व सांसद रामनरेश कुशवाहा व मा. पूर्व सांसद समाजवाद के प्रहरी हरिकेवल प्रसाद कुशवाहा जी संघर्षो कृतियों को उपेक्षित कर रही है। सरकारी संस्थानों के भवनों तथा ब्रिजों का नामकरण कुशवाहा महानायकों, महापुरुषों के नाम पर नही कर रही है। यह कुशवाहा, मौर्य, शाक्य, सैनी समाज का अपमान है। प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा ने कहा कि पड़ोसी राज्य बिहार में सम्राट अशोक महान की जयंती को राजकीय अवकाश घोषित है। उत्तर प्रदेश सरकार ऐसा क्यों नही कर रही है।मुख्य महासचिव अगमस्वरूप कुशवाहा ने कहा कि पूर्व सांसद स्व रामनरेश कुशवाहा व पूर्व सांसद स्व हरिकेवल कुशवाहा हमारे समाज के नायक है। सरकार इन्हें सम्मान दे।शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामज्ञानी आर्य ने कहा कि हरिकेवल जी व रामनरेश जी के संघर्षों को जीवंत रखने की जरूरत है। देवरिया के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण जी कहा कि कुशवाहा, मौर्य, शाक्य, सैनी समाज पिछड़े वर्ग का सबसे बड़े आवादी वाला जाति है।लेकिन सरकारें आज तक कोई महत्व नही देती है। अपने वोटों को सार्थकता देना होगा। बैठक में मिर्जापुर से अरुण कुमार सिंह, सोनभद्र से डॉ राकेश जी,झांसी, आजमगढ़ गाजीपुर,कुशीनगर, अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्षयों ने हिस्सा लिया।
*हमारे आस पास*
(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका, पोर्टल व चैनल)
👆
खबरें उत्तरप्रदेश की......
लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें और सभी के साथ शेयर करे........