चौथे चरण के लॉकडाउन में सरकार द्वारा क्या नए प्रतिबंध लगा सकते है साथ है क्या राहत दी जा सकती है,,,,जानिए
नई दिल्ली : लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को समाप्त होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लॉकडाउन 4 की घोषणा कर दी है। यानी की 18 मई से लॉकडाउन 4 शुरू हो जाएगा। पीएम मोदी ने कहा है कि 18 मई के बाद लॉकडाउन नए रंग-रूप में जारी रहेगा। लेकिन, इस बार लॉकडाउन कई मायनों में अलग होगा, नए नियमों वाला होगा। राज्यों सरकारों से लॉकडाउन को लेकर कई सुझाव मिले भी हैं।
18 मई से पहले लॉकडाउन 4 की पूरी गाइडलांइस जारी होगी, उसके मुताबिक ही सारी बातें स्पष्ट होगी। हालांकि, प्रधानमंत्री के संबोधन से यह स्पष्ट हो गया है कि 17 मई के बाद लॉकडाउन में राहतें भी मिलने वाली हैं। सरकार चौथे चरण में क्या प्रतिबंध लगा सकती है और क्या राहत दे सकती है... जानते है
मिल सकती है अधिक छूट
माना जा रहा है कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देश में पूरी तरह से लॉकडाउन खत्म नहीं होगा। सरकार ने चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन को जारी रखने की योजना बनाई है। पहले, दूसरे और तीसरे चरण के लॉकडाउन में दी गई रियायतें को देखते हुए इस बार और छूट मिलने की संभावना हैं। क्योंकि, जान के साथ अब जहान बचाना भी जरूरी हो गया है। देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिश होगी और ऐसा तभी होगा जब आर्थिक गतिविधियों को छूट दी जाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि हम कोरोना से लड़ते हुए आगे बढ़ेंगे।
मिल सकते हैं अधिक अधिकार........ राज्यों को
प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की थी। इस दौरान मुख्यमंत्रियों ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए कई सुझाव दिए थे। इसी बीच कई मुख्यमंत्रियों ने मांग की थी, राज्यों को लॉकडाउन में ढील, आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने और अलग-अलग जोनों के बंटवारे संबंधी फैसले लेने का अधिकार देना चाहिए। पीएम मोदी के संबोधन के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अब राज्यों सरकारों को ये अधिकार मिल सकते हैं।
शुरू की जा सकती है सार्वजनिक परिवहन सेवा
लॉकडाउन 3 के दौरान सरकार ने रेल सेवा शुरू कर दी। अब जल्द ही विमान और दिल्ली मेट्रो सेवाएं भी शुरू हो सकती है। माना जा रहा है कि लॉकडाउन 4 में सरकार सार्वजनिक परिवहन सेवा में ढील दे सकती है। क्योंकि जब सरकारी और निजी कार्यालय खुलेंगे तो आवागमन की आवश्यकता होगी। वहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी जनता से बस, मेट्रो, ऑटो जैसी सेवाओं को शुरू करने के लिए सुझाव मांगे हैं।
रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के अनुसार मिल सकती है दुकानें खोलने की अनुमति
लॉकडाउन के पिछले तीन चरणों की गणित समझे तो सरकार ने क्रमबद्ध तरीके से छूट का दायरा बढ़ाया है। लॉकडाउन में केंद्र सरकार ने देश के सभी जिलों को रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन में बांटा। फिर उसके हिसाब जरूरी व गैर जरूरी दुकानों को खोलने की छूट दी गई। इस बार भी संभावना जताई जा रही है कि सिर्फ रेड जोन, कंटेनमेंट जोन में ही सख्ती देखने को मिल सकती है। वहीं, ऑरेंज और ग्रीन जोन में स्थिति को सामान्य करने के लिए कुछ और रियायतें दी जा सकती है। जिस तरह राज्यों में शराब की दुकानें खोली गई, वैसे ही अब अन्य दुकानों को खोलने की अनुमति दी जा सकती है।
सोशल डिस्टेसिंग और मास्क की अनिवार्यता का रखा जाएगा विशेष ध्यान
लॉकडाउन 4 में भले ही कुछ छूट दी जाएं, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने जैसे नियम लागू रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि हमें कोरोना से लड़ते हुए आगे बढ़ना हैं। इसके लिए दो गज दूरी बनाकर चलना होगा और मास्क पहनना होगा।
*हमारे आस पास*
(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका)
👆
खबरें मध्यप्रदेश की......
लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें......