यह ब्लॉग खोजें

Translate

मध्यप्रदेश के मठ मंदिर पुजारियों को मिली आठ करोड़ की सरकारी राहत

ब्राह्मण एकता अस्मिता सहयोग संस्कार मंत्र की पहल पर प्रदेश के मठ मंदिर पुजारियों को मिली आठ करोड़ की सरकारी राहत



भोपाल : ब्राह्मण एकता अस्मिता सहयोग संस्कार मंच ने कोरोना लॉकडाउन की वजह से प्रदेशभर के मठ मंदिर पुजारियों की आजीविका को बनाए रखने के लिए मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार से मदद की मांग की थी। भोपाल के पूर्व महापौर पंडित आलोक शर्मा ने भी मंच के माध्यम से मुख्यमंत्री को मठ मंदिर पुजारियों को राहत के लिए प्रयास किए थे। यह प्रयास रंग लाए और मुख्यमंत्री ने मठ मंदिर पुजारियों की सहायता के लिए 8 करोड रुपए की राशि जारी की है। बता दें, मध्य प्रदेश के सीधे तौर पर 25 हजार से अधिक पुजारियों को इससे लाभ की उम्मीद है। ब्राह्मण एकता अस्मिता सहयोग संस्कार मंच के अध्यक्ष पंडित राकेश चतुर्वेदी एवं राकेश शर्मा का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान पूजास्थल,मंदिर और कर्मकांड कार्य बंद है। इस कारण से पुजारियों की आजीविका पर संकट मंडरा गया है।


मंच की ओर से लॉकडाउन के दौरान भोपाल के पुजारियों को राहत सामग्री का वितरण भी किया गया था, लेकिन यह काफी नहीं रही। इसी वजह से मध्यप्रदेश शासन से राहत की मांग की गई थी। जिसे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंडित वीडी शर्मा ने आगे बढ़ाया। बीते डेढ़ साल से प्रदेश में मठ मंदिर पुजारियों का अनुदान भी बंद किया हुआ है। ऐसे में यह आठ करोड़ की मदद एक संजीवनी का काम करेगी। इस आपदा के समय में मठ मंदिर के पुजारी अपने परिवार का भरण पोषण कर पाएंगे। पंडित चतुर्वेदी ने राहत राशि के आदेश जारी होने के बाद सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा से भी भेंट की और उन्हें धन्यवाद दिया। पूर्व महापौर पंडित आलोक शर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात कर इस राहत राशि को मंजूर करवाने में दिए गए सहयोग के लिए कृतज्ञता ज्ञापित की। राकेश चतुर्वेदी प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण एकता अस्मिता सहयोग संस्कार मंच


 


     *हमारे आस पास*
(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका)
👆
खबरें मध्यप्रदेश की......


लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें......


Featured Post

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन" द्वारा जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन

जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन एवं एक दिवसीय स्कूल बंद रैली का आयोजन  और मुख्यमंत्री के नाम ग्यारह सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। बंद रह...