लॉक डाउन के चलते जनता की सेवा व सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों से संग भाजपा मंडल राजगढ़ के कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉक्टर अंबेडकर जयंती
राजगढ़ : लॉक डाउन के चलते आम जनता की सेवा व सुरक्षा में चौबीसों घंटे अपनी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को चाय पिलाकर और उनको धन्यवाद कहकर भाजपा मंडल राजगढ़ के कार्यकर्ताओं द्वारा कुछ इस तरह सेवा कार्य कर डॉ. अंबेडकर को याद किया और समाज में उनके द्वारा किए गए सामाजिक समानता के कार्यों को स्मरण कर उनके बताए रास्ते पर चलने की जनता से अपील की।
साथ ही आमजन से लॉक डाउन का पालन करते हुए अपने अपने घरों में सुरक्षित रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की भी अपील की।
इस दौरान पुलिसकर्मियों और उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते देखा गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष जोशी काका, राजेश खरे, गिरीश शर्मा, दिनेश मौर्य, आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
*हमारे आस पास*
(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका)
👆
खबरें मध्यप्रदेश की......
खबरें राजगढ़ की..........
लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें.......