यह ब्लॉग खोजें

Translate

जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक नें जिले में लॉक डाउन की स्थिति का जायजा लिया

देखी भोजन और पीने के पानी की व्यवस्था


लोगों से की अपने घरों में रहने की अपील



मध्यप्रदेश : राजगढ़ : जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा एवं सी.ई.ओ. जिला पंचायत श्री मृणाल मीणा के साथ जिले का दौरा किया। उन्होंने कोरोना वायरस की रोकथाम के संबंध में किए गए, लॉक डाउन से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया।



सर्वप्रथम खिलचीपुर तहसील के राजस्थान बॉर्डर पर स्थित भोजपुर चौकी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने वहां पर मौजूद हैदराबाद से आए राजस्थान के मजदूरों को रोकने का प्रबंध कराया। मजदूरों को समझाइष दी और उन्हें सुविधाजनक तरीके से ठहरा गया। इस दौरान एस.डी.एम. खिलचीपुर श्री प्रकाश कस्बे मौके पर मौजूद रहे। कलेक्टर की समझाइश पर करीब 200 लेबर वहीं रुकने को तैयार हो गई।


खिलचीपुर, छापीहेड़ा व बोड़ा में लॉक डाउन का निरीक्षण


कलेक्टर ने खिलचीपुर, छापीहेड़ा व बोड़ा कस्बों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टोटल लॉक डाउन पाया गया। किसी प्रकार की आवाजाही नही पाई गई। उन्होने एस.डी.एम. से जरूरी सामान की आपूर्ति की जानकारी ली। एस.डी.एम. ने बताया कि सब ठीक है।


सांरगपुर बार्डर केम्प का निरीक्षण


कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक के साथ सारंगपुर बार्डर केम्प का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा दल एवं पुलिस स्टॉफ तैनात पाया गया। बार्डर पर आवाजाही नही पाई गई। एस.डी.एम. श्री प्रथम कौषिक ने बाहर से आने वाले राहगीरों को रोकने के लिए स्कूल में की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन कराया।



गरीबों के लिए भोजन व्यवस्था देखी


पचोर निरीक्षण के दौरान सांसद श्री रोड़मल नागर ने एक विवाह वाटिका हाल में कलेक्टर को लॉक लाउन के दौरान गरीबों के लिए तैयार हो रहे भोजन पैकेट का अवलोकन कराया। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक व एस.डी.एम. ने भोजन खाकर उसकी गुणवत्ता परखी। सारंगपुर एवं पचोर में टोटल लॉक डाउन पाया गया।


ब्यावरा शहर का निरीक्षण, सीमा चौकी देखी


कलेक्टर ने ब्यावरा शहर में घूमकर लॉक डाउन का जायजा लिया। टोटल लॉक डाउन पाया गया। उन्होने गुना एवं राजगढ़ के बार्डर पर बनाई गई। सीमा चौकी पर पहुंचकर निरीक्षण किया। स्वास्थ्य एवं पुलिस स्टॉॅफ मौजूद मिला। एस.डी.एम. श्री संदीप अस्थाना ने लॉक डाउन की जानकारी दी।


 


 


*हमारे आस पास*


(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका)


👆


खबरें मध्यप्रदेश की......


खबरें राजगढ़ की.........


लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें.......


Featured Post

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन" द्वारा जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन

जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन एवं एक दिवसीय स्कूल बंद रैली का आयोजन  और मुख्यमंत्री के नाम ग्यारह सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। बंद रह...