भोपाल : मध्यप्रदेश में उपचुनाव निर्वाचन हेतु कांग्रेस के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने भी सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने सिंधिया समर्थक सभी पूर्व विधायकों के नामों पर मुहर लगाई है। जबकि जौरा से सुबेदार सिंह रजौधा, ब्यावरा से नारायण सिंह पवार और आगर से मनोज ऊंटवाल को प्रत्याशी बनाया है।
बीजेपी ने सिंधिया समर्थकों पर भरोसा जताते हुए सभी को अपना प्रत्याशी बनाया है। इनमें बड़े नामों में तुलसीराम सिलावट, बिसाहूलाल सिंह, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर, इमरती देवी के नाम शामिल है. लिस्ट में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए सभी पूर्व विधायकों के नाम पर बीजेपी ने भरोसा जताया है।
इससे पहले कांग्रेस ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी की थी, जिसमें पार्टी ने 28 में 27 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। लेकिन अभी भी ब्यावरा के नाम पर पेंच फंसा है। कांग्रेस ने तीन अलग-अलग लिस्ट में उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई थी। वहीं बीजेपी ने एक बार में ही पूरे उपचुनाव वाली सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं।
भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची.........
बीजेपी प्रत्याशी सीट कांग्रेस प्रत्याशी
सुबेदार सिंह रजौधा जौरा पंकज उपाध्याय
एदल सिंह कंसाना सुमावली अजब कुशवाहा
ब्रजेंद्र सिंह यादव मुंगावली कन्हैया राम लोधी
राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव बदनावर कमल पटेल
हरदीप सिंह डंग सुवासरा राकेश पाटीदार
गोविंद सिंह राजपूत सुर्खी पारुल साहू
नारायण पटेल मांधाता उत्तम राज नारायण
सुरेश धाकड़ पोहरी हरिबल्लभ शुक्ला
गिर्राज दंडौतिया दिमनी रवींद्र सिंह तोमर
कमलेश जाटवb अम्बाह (अ.जा) सत्य प्रकाश
रणवीर सिंह जाटव गोहद (अ.जा) मेवाराम जाटव
प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर सुनील शर्मा
इमरती देवी डबरा (अ.जा) सुरेश राजे
जसमंत जाटव छितरी करैरा (अ.जा) प्रागी लाल जाटव
रक्षा संतराम सरोनिया भांडेर (अ.जा) फूल सिंह बरैया
महेंद्र सिंह सिसोदिया बमोरी कन्हैया लाल
जजपाल सिंह जज्जी अशोकनगर (अ.जा) आशा दोहरे
बिसाहू लाल सिंह अनूपपुर (अ.ज.जा) विश्वनाथ
प्रभूराम चौधरी सांची मदन लाल चौधरी
मनोज ऊंटवाल आगर (अ.जा) विपिन वानखेड़े
मनोज चौधरी हाटपिपल्या राजवीर सिंह बघेल
सुमित्रा देवी कास्डेकर नेपानगर (अ.ज.जा) राम किशन पटेल
तुलसी राम सिलावट सांवेर (अ.जा) प्रेम चंद गुड्डू
मुन्ना लाल गोयल ग्वालियर पूर्व सतीश शिकरवार
ओपीएस भदौरिया मेहगांव हेमंत कटारे
प्रद्युम्न सिंह लोधी बड़ा मलहरा रामसिया भारती
नारायण सिंह पवार ब्यावरा - - -
रघुराज सिंह कंसाना मुरैना राकेश मवई
AAAS Desk
*हमारे आस पास*
(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका, पोर्टल व चैनल)
👆
खबरें मध्य प्रदेश की......
लिंक पर क्लिक कर पढ़ें और सभी के साथ शेयर करें........