यह ब्लॉग खोजें

Translate

Bihar Elecation Update : फ्लाइंट स्क्वॉड और सर्विलांस टीमें हुई मुस्तैद, विधानसभा क्षेत्रों पर रखेंगी पैनी नजर


पटना : विधानसभा चुनाव में धनबल और शराब के जरिए मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश उम्मीदवारों पर भारी पड़ सकती है। पुलिस और प्रशासन ने रुपए या शराब बांटने जैसी घटनाओं को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की है। हर विधानसभा क्षेत्र में इसके लिए अलग-अलग कई टीमें बनाई गई हैं जो पूरे इलाके में नजर रखेगी। पुलिस मुख्यालय द्वारा इस संबंध में सभी जिलों के डीएम-एसपी के साथ रेंज आईजी-डीआईजी को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 


वरिष्ठ अधिकारी रहेंगे फ्लाइंग स्कवॉड टीम में :


धनबल, शराब और दूसरे माध्यमों से मतदाता को प्रभावित न किया जा सके इसके लिए विधानसभावार फ्लाइंग स्क्वॉड बनाए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ऐसी कम से कम 3 टीमें काम कर रही हैं। हर टीम में वरीय कार्यपालक दंडाधिकारी और वरीय पुलिस अधिकारी रहेंगे। इनके साथ एक वीडियोग्राफर और सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। बताया जाता है कि फ्लाइंग स्क्वॉड विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवारों और उनके करीबियों की गतिविधियों पर नजर रखेगा।


पूरी तरह तैयार है स्टैटिक सर्विलांस टीम :


फ्लाइंग स्क्वॉड जहां क्षेत्र में भ्रमण कर रहा है, वहीं विधानसभा के कई स्थानों पर स्टैटिक सर्विलांस टीम भी मुस्तैद कर दी गई है। इसमें भी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस टीम को रखा गया है। यह विधानसभा की सीमा और प्रमुख स्थानों पर 24 घंटे मौजूद रहेगी। इनके जिम्मे वाहनों की जांच-पड़ताल करना है ताकि तय समय सीमा से ज्यादा की नगद राशि, शराब की तस्करी और अन्य संदिग्ध गतिविधियों को रोका जा सके। तलाशी अभियान की वीडियोग्राफी भी होगी। सर्विलांस टीम का भी स्थान समय-समय पर बदलता रहेगा। खर्च पर कई स्तर से नजर रखने की व्यवस्था चुनाव में खर्च पर नजर रखने के लिए कई स्तर की व्यवस्था की गई है। हर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक असिस्टेंट एक्सपैंडिचर ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा वीडियो सर्विलांस टीम, वीडियो व्यूइंग टीम, अकाउंटिक टीम का भी गठन विधानसभावार किया गया है। खर्च और दूसरी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कई सेल भी बनाए गए हैं, जिसमें शिकायतों और खर्च की मॉनिटरिंग के सेल का गठन भी शामिल है।  


 


                *हमारे आस पास*


(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका, पोर्टल व चैनल)


👆


खबरें बिहार प्रदेश की......


 


लिंक पर क्लिक कर पढ़ें और सभी के साथ शेयर करें........


Featured Post

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन" द्वारा जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन

जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन एवं एक दिवसीय स्कूल बंद रैली का आयोजन  और मुख्यमंत्री के नाम ग्यारह सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। बंद रह...