यह ब्लॉग खोजें

Translate

बिहार चुनाव (Election) : बिहार चुनाव में मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, गुलाम नबी आजाद, शत्रुघ्न सिन्हा सहित तीस ओर नेता होंगे स्टार प्रचारक, कांग्रेस ने जारी प्राचरकों की लिस्ट


पटना : बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने तीस स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। बिहार चुनाव के पहले चरण में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में तीस नाम शामिल हैं। जिनमें सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी का नाम भी शामिल है। वहीं बीते दिनों कांग्रेस नेतृत्व में बदलाव की मांग कर पार्टी के निशाने पर आए वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वहीं भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा समेत, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार भी कांग्रेस की स्टार प्रचारक होंगी।


इनके अलावा राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी बिहार में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। इनके अलावा बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, मदन मोहन झा, सदानंद सिंह, तारिक अनवर, रणदीप सुरजेवाला, शकील अहमद, शत्रुघ्न सिन्हा, सचिन पायलट, राज बब्बर, कीर्ति आजाद, संजय निरूपम, उदित राज, इमरान प्रतापगढ़ी आदि नेताओं का नाम लिस्ट में शामिल है।



बिहार चुनाव में कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चयन में जातिगत समीकरणों का भी ध्यान रखा है और पहले चरण के उम्मीदवारों की लिस्ट देखकर पता चलता है कि पार्टी दलितों के साथ ही सवर्णों को साधने में जुटी है। पार्टी की 21 उम्मीदवारों की सूची में से 15 सवर्ण जाति के हैं। ऐसी खबरें हैं कि राहुल गांधी बिहार में 6 बड़ी रैलियां कर सकते हैं। बिहार के हर चरण के चुनाव में राहुल गांधी दो सभाएं करेंगे। ऐसी भी खबरें हैं कि तेजस्वी यादव भी राहुल गांधी के साथ मंच साझा कर सकते हैं। बता दें कि बिहार में 28 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान होना है।


कांग्रेस की स्टार प्रचारक लिस्ट में मुख्यत: ये नाम है शामिल :


१) सोनिया गांधी, २) मनमोहन सिंह, ३) राहुल गांधी, ४) प्रियंका गांधी, ५) गुलाम नबी आजाद, ६) शत्रुघ्न सिन्हा, ७) मीरा कुमार, ८) अशोक गहलोत, ९) कैप्टन अमरिंदर सिंह, १०) भूपेश बघेल, ११) शक्ति सिंह गोहिल, १२) मदन मोहन झा, १३) सदानंद सिंह, १४) तारिक अनवर, १५) रणदीप सुरजेवाला, १६) शकील अहमद, १७) सचिन पायलट, १८) राज बब्बर, १९) कीर्ति आजाद, २०) संजय निरूपम, २१) उदित राज, २२) इमरान प्रतापगढ़ी आदि


AAAS Desk


 


                *हमारे आस पास*


(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका, पोर्टल व चैनल)


👆


खबरें बिहार प्रदेश की......


 


लिंक पर क्लिक कर पढ़ें और सभी के साथ शेयर करें........


Featured Post

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन" द्वारा जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन

जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन एवं एक दिवसीय स्कूल बंद रैली का आयोजन  और मुख्यमंत्री के नाम ग्यारह सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। बंद रह...