देवरिया : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय सचिव प्रभारी अविनाश यादव, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के देवरिया आगमन पर जिलाध्यक्ष आशीष प्रताप शुक्ल के नेतृत्व में सुभाष चौक पर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर बैठक कर संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव अविनाश यादव ने कहा कि जनपद के सभी महाविद्यालय में सदस्यता कार्य प्रारंभ कर अधिक से अधिक छात्र छात्राओं को को संगठन से जोड़ने के कार्यो में तेजी लाना होगा।
देवरिया जनपद में दो हजार से अधिक सदस्य बनायेगी एन एस यू आई तभी हमारी बहन प्रियंका गांधी प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा की इस बार जनपद के सभी महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में संगठन के प्रत्याशी छात्र संघ चुनाव मजबुती से लड़ने का काम करेंगे हम सभी महाविद्यालय में संघन दौडाकर छात्र, छात्रों को संगठन से जोड़ने का हम सभी की जिम्मेदारी है। जिलाध्यक्ष आशीष प्रताप शुक्ल ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन छात्र छात्राओं की हर एक लड़ाई मजबुती से लड़ेगी छात्रों के दम पर इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस दौरान संदीप यादव, जयदीप श्रीवास्तव, विशाल मिश्रा, जनार्दन यादव, अनुराग तिवारी, दीपक पटवा, चंदन, राहुल शुक्ल अंकित मिश्रा, अंकेश यादव, सहदेव पांडे, रौनक शुक्ल, सोनू कानौजीया, प्रदीप यादव आदि अधिक संख्या में में लोग शामिल रहे।
*हमारे आस पास*
(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका, पोर्टल व चैनल)
👆
खबरें उत्तरप्रदेश की......
लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें और सभी के साथ शेयर करे........