पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों से 2 लोगों को अवैध गाजा और हथियार के साथ किया गिरफ्तार
बलिया : पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नरही पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। ज्ञातव्य हो कि उ.नि. दिनेश कुमार पाठक मय हमराही कर्मचारीगण द्वारा मुखबिरी सूचना पर गांजा तस्कर चन्द्रेश कुमार पुत्र आजाद कुम्हार निवासी नो. बड़की कोठिया थाना औद्योगिक क्षेत्र जनपद बक्सर बिहार को दिनांक 24/09/2020 को लक्ष्मणपुर चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक प्लास्टिक के झोले में कुल 600 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। इसी क्रम में थाना नरही के ही उ.नि. गणेश पाण्डेय व हमराहीगण द्वारा मुखबिरी सूचना पर अभियुक्त मोहम्मद मोनू खान पुत्र मो. रफीक खान निवासी सारीमपुर थाना औद्योगिक क्षेत्र जनपद बक्सर बिहार को दिनांक 24/09/2020 को कोटवा नरायनपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक अवैध देशी तमन्चा व एक जिन्दा कारतूस.315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नरही पर अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
*हमारे आस पास*
(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका, पोर्टल व चैनल)
👆
खबरें उत्तरप्रदेश की......
लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें और सभी के साथ शेयर करे........