यह ब्लॉग खोजें

Translate

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह ने कोविड-19 के मद्देनजर ब्यावरा विधानसभा उपनिर्वाचन के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

*   नाम निर्देशन पत्र दाखिल करते समय केवल दो व्यक्ति ही जा सकेगे भीतर


 डोर टू डोर अभियान के में केवल 5 व्यक्ति ही रह सकेगे शामिल


*   हर घटना की होगी विधिवत विडियोंग्राफी



ब्यावरा (राजगढ़) : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में 28 विधानसभा क्षेत्रों के रिक्त पदों को भरने हेतु दिनांक 29 सितम्बर 2020 को कार्यक्रम जारी किया है। कार्यक्रम अनुसार नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2020 है। नाम निर्देशन पत्र दाखिल की संवीक्षा 17 अक्टूबर 2020 को होगी। नाम, निर्देशन पत्र 19 अक्टूबर 2020 तक वापस लिए जा सकेगे। प्रदेश में 3 नवम्बर 2020 को मतदान होगा। मतों की गणना 10 नवम्बर 2020 को संबंधित विधानसभा क्षेत्र/क्षेत्रों के जिला मुख्यालय पर जाएगी। निर्वाचन की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। आदर्श आचरण संहिता सभी उम्मीदवारां राजनैतिक दलों और सरकार पर लागू होगी। कोविड़-19 के दौरान आम चुनाव के संचालन के दौरान व्यापक दिशा-निर्देश। आयोग ने नामाकंन प्रस्तुत करने के लिए उम्मीदवार के साथ आने वाले व्यक्तियों की संख्या के मानमंडों को संषोधित किया है, जो 5 व्यक्तियों के बजाय 2 तक सीमित है। नामांकन के प्रयोजनो के लिए वाहनो की संख्या 3 वाहनो के बजाय 2 तक सीमित है। कोविड-19 की रोकथाम के दिषा निर्देषो को ध्यान में रखते हुए आयोग ने डोर टू डोर अभियान के लिए संख्या उम्मीदवार सहित कुल 5 व्यक्तियों तक सीमित कर दिया है। प्रचार-प्रसार हेतु रोड शो में वाहनों के काफिले को 10 वाहनो के बजाय 5 वाहनो (सुरक्षा वाहनो को छोड़कर यदि कोई हो) को सीमित किया है। वाहनों के काफिले के दो सेटों के बीच का अंतराल 100 मीटर के अंतराल के बजाय आधा घंटा रखा गया है। कोविड-19 के लिए जिला स्तर एवं विधान सभा स्तर पर नोड़ल अधिकारी नियुक्त किए गए है। इनके परामर्श से चुनावो के संचालन के लिए व्यवस्था और निवारक उपायों से संबंधित दिशा निर्देशों का पालन करते हुए एक जिला स्तरीय डी.ई.एम.पी. बनाया गया है। ऐसे व्यक्ति जो अहर्ता दिनांक 1 जनवरी 2020 को अपनी 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके है। और जिनका नाम मतदाता सूची मे दर्ज है वह इस निर्वाचन में अपना मतदान कर सकेगे।


विधानसभा उपनिर्वाचन में हर घटना की होगी विडियोंग्राफी : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा विधानसभा उपनिर्वाचन ब्यावरा में आदर्श आचरण संहिता कठोरता से लागू करने हेतु निर्देशित किया है। कलेक्टर श्री सिंह के निर्देश पर जिले मे हर घटना गतिविधियों की व्यापक विडियोंग्राफी कराने की तैयारी की गई है। नटराज डिजिअल स्टूडियों देवास को विडियो ग्राफी का पुरानी दर पर टेण्डर देते हुए निर्देशित किया है कि जरूरत के मुताबिक कैमरो की व्यवस्था करना सुनिष्चित करे।


 


                *हमारे आस पास*


(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका, पोर्टल व चैनल)


👆


खबरें मध्य प्रदेश की......


 


लिंक पर क्लिक कर पढ़ें और सभी के साथ शेयर करें........


Featured Post

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन" द्वारा जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन

जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन एवं एक दिवसीय स्कूल बंद रैली का आयोजन  और मुख्यमंत्री के नाम ग्यारह सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। बंद रह...