चाटूखेड़ा (राजगढ़) : कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने राजगढ़ विकासखण्ड के ग्राम चाटूखेड़ा पहुचकर ग्रामीणजन एवं अधिकारियों से बात की। उन्होने पंचायत भवन में सी.ई.ओ. जनपद से आधार सीडिंग की जानकारी ली। उन्होने ग्राम पंचायत सचिव को सख्त हिदायत दी कि इस सप्ताह में आधार सीडिंग का कार्य पूरा कर ले। इस दौरान एस.डी.एम. राजगढ़ सुश्री पल्लवी वैद्य, तहसीलदार आदि उपस्थित रहे।
केंचुआ खाद निर्माण इकाई को देखा : कलेक्टर ने चाटूखेड़ा गांव के समीप मां अम्बिका समूह द्वारा बनाई जा रही केंचुआ खाद जैविक खाद निर्माण यूनिट को देखा समूह की संचालिका श्रीमती पवित्रा अग्रवाल ने बताया कि गोबर एवं सडे भूसे से तीन माह में भुरभुरी जैविक खाद बन जाती है। इस खाद से समूह ने अदरक, अरबी, और हल्दी की खेती में डालने के फायदे बताए। हल्दी और अदरक काफी बड़ी गांढ़ो मे ंबनते पाए गए। और उनमे रासायनिक उर्वरक की तुलना में अच्छी वृद्धि देखी गई। कलेक्टर ने गोशालाओं में उर्वरक निर्माण के लिए सी.ई.ओ. जनपद को निर्देष दिए।
*हमारे आस पास*
(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका, पोर्टल व चैनल)
👆
खबरें मध्य प्रदेश की......
लिंक पर क्लिक कर पढ़ें और सभी के साथ शेयर करें........