यह ब्लॉग खोजें

Translate

अंतररष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भा.ज.पा. मंडल राजगढ़ द्वारा किया गया महिलाओं का सम्मान

विश्व महिला दिवस पर किया महिला नेत्रियों का सम्मान




राजगढ़ : भारतीय जनता पार्टी मंडल राजगढ़ द्वारा विश्व महिला दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय मैं आयोजित कार्यक्रम मैं पुष्प भेंट कर महिलाओं का सम्मान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री मनोज सिंह हाड़ा ने केन्द्र सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहाकि महिलाओं मैं सृजन की शक्ति होती है जिससे वो पुरुष से हमेशा एक कदम आगे रहती है। 



वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष श्री दीपक जी शर्मा ने कहा कि मनुष्य की प्रथम गुरु मां एक महिला ही होती है जो बच्चों को संस्कार देकर उन्हें जीवन मैं आनेवाली कठिनाइयों का सामना करना सिखाती है। 



मंडल अध्यक्ष मनीष जोशी ने कहा कि महिलाएं पुरुष से अधिक सहनशील ओर घर और अपने काम दोनो पर मजबूती से काम करती है । हिंदू धर्म मे माँ से ही शक्ति की प्रार्थना की जाती है


भाजपा जिला मंत्री श्रीमती अनिता दुबे ने कार्यक्रम मैं मौजूद सभी लोगों को घरेलु हिंसा न करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का आभार रघुराज भूषण ने किया


 इस अवसरपर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमति साधना शर्मा, श्रीमति अनिता वर्मा, श्री मंति सुगन बाई,. पूर्व नपाध्यक्ष श्री दीपक नागर, श्री प्रवीण मिश्रा, श्री विनोद साहू, पांचू दांगी ,श्री दारा सिंह जाट, श्री राजेश खरे, हेमेन्द्र जादौन, रघुराज भूषण,.इरफान मेवाती,प्रांजल खुजनेरी सहित बड़ी संख्या मैं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Featured Post

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन" द्वारा जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन

जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन एवं एक दिवसीय स्कूल बंद रैली का आयोजन  और मुख्यमंत्री के नाम ग्यारह सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। बंद रह...