राजगढ़ : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिले की ब्यावरा विधानसभा उप चुनाव 2020 के लिए कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए निर्विध्न ने निर्वाचन हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समितियों का गठन किया गया, साथ ही व्यय प्रेक्षक के सहायक को भी नियुक्त किया गया।
समितियों का गठन किया गया है :
समिति के अध्यक्ष कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी होंगे। समिति में जिला पुलिस अधीक्षक, जिला आयुष अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी शहरी विकास अधिकरण सदस्य नामित किए गए हैं तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी समिति के सदस्य होंगे। उक्त समिति कोविड-19 के संबंध में बैठक कर मतदान केंद्रों पर की जाने वाली सुविधाओं और उपायों की जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी भोपाल को भेजेंगे।
व्यय प्रेक्षक के सहायक की नियुक्ति की :
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह ने विधानसभा ब्यावरा के उप चुनाव 2020 हेतु एमपी आर आर डी ए के लेखाधिकारी श्री जे पी शर्मा को व्यय प्रेक्षक का सहायक नियुक्त किया है। श्री शर्मा निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण की गतिविधियों एवं अभिलेखों का संधारण का कार्य संपादित करेंगे तथा जिला नोडल अधिकारी व्यय अनुवीक्षण से सतत समन्वय रखेंगे।
*हमारे आस पास*
(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका, पोर्टल व चैनल)
👆
खबरें मध्य प्रदेश की......
लिंक पर क्लिक कर पढ़ें और सभी के साथ शेयर करें........