यह ब्लॉग खोजें

Translate

चोरी के 11 साल से फरार स्थाई वारंटी को राजस्थान के कोटा शहर से किया गिरफ्तार


तलेन (राजगढ़) : जिला पुलिस कप्तान श्री प्रदीप शर्मा के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ लगातार की जा रही है वारंटीओं की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम को सफलता मिल रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री एस.आर. डंडोतिया एवं एसडीओपी सारंगपुर सुश्री जोईस दास के मार्गदर्शन में जिले में स्थाई वारंटियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी तलेन निरीक्षक दिनेश सिंह चौहान द्वारा कार्यवाही की गई है। थाना तलेन पर माननीय न्यायालय नसिंहगढ़ के प्रकरण क्रमांक 716/2009 धारा 457,380 भादवि में लक्ष्मण सिंह राजपूत पिता रूप सिंह राजपूत उम्र 42 वर्ष निबासी ग्राम रोसला थाना बोड़ा का स्थाई वारंट जारी होकर थाना तलेन में तामीली हेतु प्राप्त हुआ था। वारंटी की तलाश हेतु पूर्व में भी पुलिस द्वारा काफी प्रयास किये गए थे लेकिन वारंटी बहुत ही शातिर होने से वारन्ट की तामीली नही हो सकी। वारंटी के संबंध के मुखविर से सूचना प्राप्त हुई की स्थाई वारंटी राजस्थान के कोटा शहर में निवास कर रहा है थाना तलेन की पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत और लगन से कार्य करके स्थाई वारंटी लक्ष्मण राजपूत को प्रेमनगर कालोनी कोटा राजस्थान से स्थाई वारंटी के निवास स्थान की पतारसी कर दविश देकर शुक्रवार को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक 605 भेरूसिंह यादव, आर.458 दीपक यादव, सैनिक 60 लाल सिंह यादव एवं सायबर सेल से 816 रवि कुशवाह, आर पवन एवं प्रदीप शर्मा का सराहनीय योगदान रहा है।


 


                *हमारे आस पास*


(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका, पोर्टल व चैनल)


👆


खबरें मध्य प्रदेश की......


 


लिंक पर क्लिक कर पढ़ें और सभी के साथ शेयर करें........


Featured Post

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन" द्वारा जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन

जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन एवं एक दिवसीय स्कूल बंद रैली का आयोजन  और मुख्यमंत्री के नाम ग्यारह सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। बंद रह...