यह ब्लॉग खोजें

Translate

प्रेमिका के परिजनों ने कि प्रेमी की पीट पीट कर की हत्या


बलिया : प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को अपने घर पर बुलाकर पीट पीट कर की हत्या। लड़के और लड़की के परिजनों के बीच 5 दिन पहले हुई थी पंचायत। पंचायत में हो गया था सुलह समझौता। मगर देर रात प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को फोन कर अपने घर बुलाकर कर दी पीट पीट कर हत्या। घटना रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव का है। पुलिस ने इस घटना में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को लिया हिरासत में। मृतक युवक के पिता की माने तो प्रेम प्रसंग के मामले में प्रशासन से वार्ता हुई थी जिसके बाद मामला ठंडा हो गया था लेकिन कल रात हमारे लड़के को अपनी लड़की से फोन कर बुलाया और जबरजस्त पिटाई कर के खत्म कर दिया। बताया मेरे लड़के का उस लड़की से सम्बन्ध था। बताया पुलिस के द्वारा जो समझौता हुआ था उसमें लड़का और लड़की नही माने दोनो शादी करने के लिए तैयार थे। फिर लड़की के द्वारा फोन कर बुलाया और हमारे लड़के की बुरी तरह पिटाई कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। वही बलिया एसपी देवेन्द्र नाथ की माने तो बीती रात देर रात में राकेश अपने ही गांव के दूधनाथ के यहां गए थे वहा दूधनाथ व उनके सहयोगियों द्वारा उन्हें मारा-पीटा गया तथा उनके घर उसे ले जाने के लिए सूचित भी किया गया। राकेश के घर के लोग उसे उठा कर लाये तथा प्राथमिक उपचार चिलकहर में कराने के बाद बलिया ला रहे थे कि उनकी रास्ते मे मृत्यु हो गयी। बताया घटना का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है अभियोग पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्रवाईयां की जा रही है वही घटना में आरोपित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


 


               *हमारे आस पास*


(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका, पोर्टल व चैनल)


👆


खबरें उत्तरप्रदेश की......


लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें और सभी के साथ शेयर करे........


Featured Post

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन" द्वारा जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन

जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन एवं एक दिवसीय स्कूल बंद रैली का आयोजन  और मुख्यमंत्री के नाम ग्यारह सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। बंद रह...