यह ब्लॉग खोजें

Translate

मध्य प्रदेश में उपचुनाव की सियासत में.......नेताओ का जुबानी तड़का......बिगड़ रहा लोकतंत्र की मर्यादा का जायका


भोपाल : मप्र विस उपचुनाव की तारीख अभी तक तय नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं की कड़वी जुबान ने जायका बिगाड़ दिया है। अमर्यादित शब्दों के प्रहार से सियासत धधक उठी है। कड़वे बोल से तत्काल मिलने वाली सुर्खियों और उत्तेजना ने जुबान को बेलगाम कर दिया है। चाहे कांग्रेस हो या भाजपा आग दोनों तरफ लगी है। अभी तो मंचों से 'गद्दार', 'बिकाऊ', 'धोखेबाज', 'आतंकवादी' जैसे शब्द गूंज रहे हैं। आने वाले दिनों में ऐसी जुबान वाले नेता चुनाव आयोग के लिए चुनौती बन जाएंगे।


*    अभद्र भाषा बोलने पर आयोग ने नेताओं पर लगाया था प्रतिबंध


लोस चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने कड़वी भाषा बोलने पर उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, सपा सांसद आजम खान, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रवेश वर्मा समेत कई प्रमख नेताओं पर निर्धारित सीमा तक चुनावी सभा के लिए प्रतिबंध लगाया था। मध्य प्रदेश में भी उपचुनाव की तैयारी में रैली और सभा कर रहे नेताओं के बोल देखते हुए ऐसी संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।


*     सिंधिया, नाथ के बीच जुबानी जंग तेज


ज्योतिरादित्य सिंधिया की अगुआई में कांग्रेस के 22 विधायकों के टूटने और शिवराज सिंह चौहान की सरकार बनने के बाद से ही हमले तेज हो गए थे, पर इन दिनों पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह ने सिंधिया और उनके साथ भाजपा में शामिल होने वालों को गद्दार कहना शुरू कर दिया है। सिंह ने तो विधायकों को बिकाऊ भी कहा। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह की नदी बचाओ यात्रा में गद्दार का नारा गूंजा। सिंधिया भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने पलटवार में कमल नाथ और दिग्विजय सिंह को ही गद्दार कह डाला। उधर, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कमल नाथ को आतंकवादी कह दिया।


*    कहीं ऑडियो तो कहीं वीडियो वायरल


महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी का कार्यकर्ता को आंख फोड़ने की धमकी देने वाला ऑडियो वायरल हुआ। उन्होंने तो यहां तक कह डाला कि चुनाव तो 'कलेक्टर' जितवा देंगे। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा तो कमल नाथ को मंचों से धोखेबाज और डिफॉल्टर तक कह रहे हैं।


*    आयोग सचेत नहीं हुआ तो बढ़ सकती है, जुबानी हमले


भाषा की मर्यादा टूट रही है और लोग आहत हो रहे हैं। चुनाव आयोग सचेत नहीं हुआ तो कड़वाहट और बढ़ सकती है।


 


                *हमारे आस पास*


(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका, पोर्टल व चैनल)


👆


खबरें मध्य प्रदेश की......


 


लिंक पर क्लिक कर पढ़ें और सभी के साथ शेयर करें........


Featured Post

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन" द्वारा जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन

जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन एवं एक दिवसीय स्कूल बंद रैली का आयोजन  और मुख्यमंत्री के नाम ग्यारह सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। बंद रह...