सारणी (बैतूल) : सारणी नगर पालिका परिषद मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री सी.के. मेश्राम के मार्गदर्शन में कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेडा के पटेल नगर में नवनिर्माण स्व सहायता समूह मस्जिद चौक पाथाखेडा द्वारा जागरूकता अभियान चलाते हुए महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भर कैसे बने नवनिर्माण समूह की महिला साथियों ने क्षेत्र की महिलाओं को सुझाव दिए, साथ ही वैश्विक महामारी के दौर में सतर्कता एवं स्वच्छता सोशल डिस्टेंस "मास्क एक---जिंदगी अनेक के तर्ज पर" मास्क के उपलब्धि के ऊपर आम जनमानस एवं महिलाओं को समझाइश दी गई, महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा किस तरह दिया जाए, इसके लिए नवनिर्माण स्व सहायता समूह मस्जिद चौक पाथाखेडा ने नाश्ते का स्टॉल लगाकर समूह की महिलाओं के साथ ही साथ क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक करने की पुरजोर कोशिश की।
जागरूकता अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नवनिर्माण स्व सहायता समूह की सभी साथी महिलाएं उपस्थित रही। मार्गदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सी.के. मेश्राम नगर पालिका परिषद सारणी, मुमताज शेख अध्यक्ष, रेहाना कुरेशी सचिव, संगीता चिकाने सदस्य, तबस्सुम कुरेशी सदस्य, अनीता सदस्य, किशनी पवार सदस्य, चंदा कैथवास सदस्य नवनिर्माण स्व सहायता समूह की सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे।
*हमारे आस पास*
(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका, पोर्टल व चैनल)
👆
खबरें मध्य प्रदेश की......
लिंक पर क्लिक कर पढ़ें और सभी के साथ शेयर करें........