यह ब्लॉग खोजें

Translate

तांत्रिक के कहने पर महिला ने पड़ोस के ही मासूम बच्चे को सांप से कटवाया

20 साल की उम्र में तीसरी बार मां बनने का पागलपन सवार था महिला पर, तांत्रिक के कहने पर पड़ोसी के बच्चे को सांप से कटवा दिया।



अपनी गोद में बच्चे की किलकारियां चाहने वाली एक महिला पड़ोसी के बच्चे के लिए क्रूर साबित हुई। महज 20 साल की उम्र में 2 बेटियों की मौत के बाद महिला तीसरे बच्चे के लिए पगलाई हुई थी। इस बीच किसी तांत्रिक ने उकसाया कि अगर वो किसी बच्चे की बलि चढ़ा दे, तो उसकी गोद भर सकती है। जादू-टोना के चक्कर में महिला ने पड़ोस के 7 साल के एक बच्चे को उठाया और उसे सांप से कटवाकर मार डाला।



पंजाब (मोहाली) : महज 20 वर्ष की उम्र में बच्चे की चाहत में एक महिला क्रूरता की हद पार गई। अपनी गोद में बच्चे की किलकारियां चाहने वाली इस महिला ने पड़ोसी के 7 साल के बच्चे की जान ले ली। जादू-टोना के चक्कर में महिला ने पड़ोस के 7 साल के एक बच्चे को उठाया और उसे सांप से कटवाकर मार डाला। महिला पहले दो बेटियों को जन्म दे चुकी थी, लेकिन वे जिंदा नहीं रहीं। इस बीच किसी तांत्रिक ने उकसाया कि अगर वो किसी बच्चे की बलि चढ़ा दे, तो उसकी गोद भर सकती है। इसी पागलपन में उसने यह हत्या कर दी। मामला सकरुल्लापुर गांव का है। 


झाड़ियों में मिला था बच्चे का शव..


7 वर्षीय हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी की 10 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसका शव घर के पास ही झाड़ियों में मिला था। जब पुलिस ने पड़ताल की, तो पड़ोसिन अमनदीप पर शक गहराया। पड़ताल के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस को जब बच्चे का शव मिला, तब उसके मुंह से झाग निकल रहा था। बच्चे का जब पोस्टमार्टम कराया गया, तो शरीर में सांप के काटने का जहर और चोट के निशान मिले। जांच में सामने आया कि बच्चे को अगवा करने के बाद उसे बेरहमी से मारा-पीटा गया। इसके बाद सांप से कटवा दिया गया, ताकि बच्चे की मौत एक घटना लगे।


खेलते समय हुआ था गायब..


बच्चे के पिता गुरमेल सिंह ने बताया कि हैप्पी घर के बाहर खेल रहा था, तभी गायब हो गया था। जब वो कहीं नहीं मिला, तब पुलिस में सूचना दी गई थी। देर रात पुलिस को शव पड़े होने की सूचना मिली थी। चौकी इंचार्ज कैलाश बहादुर ने बताया कि बच्चे का पहले गला भी घोंटा गया था।


 


                *हमारे आस पास*


(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका, पोर्टल व चैनल)


👆


खबरें पंजाब की......


 


लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें.....


Featured Post

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन" द्वारा जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन

जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन एवं एक दिवसीय स्कूल बंद रैली का आयोजन  और मुख्यमंत्री के नाम ग्यारह सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। बंद रह...