गोरखपुर : गोरखनाथ के रसूलपुर, नंदानगर और खोराबार के रजहीं में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद इन सभी एरिया को सील कर दिया गया। इन क्षेत्रों के लिए जारी किए गए सभी पास को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। मेडिकल एमरजैंसी को छोड़कर किसी भी हालत में है यहाँ के लोगों तो बाहर आने जाने इजाजत नहीं होगी।
ऐसे में यहां के रहने वाले लोगों को जरूरी चीजों की किल्लत ना हो इसके लिए जिला प्रशासन ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी, सब्जी विक्रेताओं की लिस्ट जारी की है।
जिला प्रशासन ने इन क्षेत्रों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने घरों में रहें। किसी को भी बाहर जाने की अनुमति नहीं है। जरूरी चीजों के लिए ऑनलाइन फूड डिलीवरी या फिर इस लिस्ट में दिए गए नंबरों से संपर्क करें।
इन स्थानों पर रहने वाले लोगों को रोज़मर्रा की वस्तुएँ और सेवाओं को उपलब्ध कराने हेतु हमारे द्वारा विभिन्न online पोर्टल्स चलाए जा रहे है जो इस प्रकार है-
Onlinefoodz
Kitchen officer
Pyorezo app
One point app
A to Z store
Gkponwheel
Delivery@24
Bigshop app
Easy2liv app
quefreeshop
Bookmykiranaxyz
Online medicine
इसके अतिरिक्त इन स्थानों के लिए मेडिकल स्टोर्स, किराना स्टोर्स और फल एवं सब्ज़ी वालों की सूची आपके साथ साझा की जा रही है।
आप दी गयी सूची मे उपलब्ध नंबरों पर सम्पर्क करके अपने ज़रूरत की प्रत्येक वस्तु घर बैठे मँगा सकते है।इस कठिन घड़ी में आप सब घर पर रहें और सुरक्षित रहें। सतर्क रहे
*हमारे आस पास*
(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका)
👆
खबरें उत्तरप्रदेश की......
लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें.......