लॉकडाउन के चलते हैदराबाद में ही फंसे रह गए नाबालिक के पिता, मां ने दर्ज कराई पुलिस में शिकायत
दरभंगा (बिहार) : पिता लॉकडाउन के कारण हैदराबाद में फंसे हुए है। और घर पर बेटी के साथ 5 युवकों ने पहले तो गैंगरेप किया फिर उसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। दरभंगा के जाले पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों के अनुसार जाले थाना क्षेत्र की रहने वाली 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना के बाद लड़की की मां ने शुक्रवार को जाले थाना में केस दर्ज कराया था। पीड़िता की मां ने पुलिस से बताया था कि 26 अप्रैल की दरमियानी रात बेटी अपने घर से थोड़ी दूरी पर स्थित बथान पर अपनी दादी के लिए खाना लेकर जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही पांच युवक, उसे जबरन उठाकर ले गए और गांव के बाहर तालाब के पास उसके साथ सभी ने गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपियों ने इसकी वीडियो भी बनाई और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
पुलिसने मुरारी कुमार दास, अशोक दास, इंद्रजीत दास और रोहित मंडल को हिरासत में लिया है। एक आरोपी सागर सहनी नामक एक आरोपित मौके से फरार हो गया।
थानाध्यक्ष का कहना है कि पीड़िता की मां ने गैंगरेप की शिकायत की है। लड़की के पिता हैदराबाद में सब्जी बेचते हैं। वह लॉकडाउन के कारण वह फंसे हुए है। लड़की मां के साथ घर पर रहती है।
*हमारे आस पास*
(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका)
👆
खबरें बिहार की......
लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें.......