यह ब्लॉग खोजें

Translate

आजीविका के साथ स्वास्थ्य कर्मियों की मदद के उद्देश्य से प्रेरित स्व सहायता समूह की महिलाओ ने किया PPE किट का निर्माण शुरू

स्वास्थ्य कर्मियों के सुरक्षा कवच (PPE kit) के निर्माण मे लगी स्व सहायता समूह की महिलाएं



राजगढ़ : जिले में अब स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा कवच निर्माण की जिम्मेदारी समूह महिलाओं ने उठाई है। आजीविका मिशन से जुड़ी समूह महिलाएं ने पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) किट का निर्माण शुरू है।



स्वास्थ्य विभाग की आवश्यकता के मद्देनजर ज़िला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय की पहल पर आजीविका मिशन की समूह महिलाओं से पीपीई किट के निर्माण का कार्य प्रारंभ किया है। इसके तहत सारंगपुर के संडावता सेंटर पर यह निर्माण शुरू हुआ है। इस कार्य मे संडावता के आसपास की 20 महिलाएं सक्रिय हैं। इन महिलाओं द्वारा प्रतिदिन 100 किट का निर्माण किया जा रहा है। इस किट की आपूर्ति स्वास्थ्य विभाग में की जा रही है। पुलिस विभाग ने भी समूहों को ऑर्डर प्रदान किया है। समूह महिलाओं द्वारा पीपीई किट के निर्माण करने से जहां इसकी लागत में कमी आई है। वहीं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से स्वास्थ्य विभाग को भी मदद मिली है। साथ ही महिलाओ को आजीविका के नए अवसर प्राप्त हुये है।



इसके पूर्व समूह महिलाओं द्वारा मास्क का निर्माण कर विभिन्न विभागों को उपलब्ध कराए जा रहे है। अब तक 50 ग्राम की 233 समूह महिलाओं ने 80 हजार से ज्यादा मास्क का निर्माण कर विक्रय किया जा चुका है।


 


 


*हमारे आस पास*


(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका)


👆


खबरें मध्यप्रदेश की......


लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें.......


Featured Post

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन" द्वारा जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन

जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन एवं एक दिवसीय स्कूल बंद रैली का आयोजन  और मुख्यमंत्री के नाम ग्यारह सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। बंद रह...