यह ब्लॉग खोजें

Translate

कोरोना महामारी का व्यवधान......रद्द हुए नवरात्रि पर होने वाले धार्मिक अनुष्ठान

राजगढ़  :   कोराना महामारी की गंभीरता को समझते हुए एवम् जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए धार्मिक स्थलों पर समितियों ने नवरात्र पर्व पर लिए जाने वाले सभी धार्मिक अनुष्ठान व आयोजन रद्द कर दिए है।



मां बटेरी माता विकास समिति द्वारा प्रसारित संदेश :


कोराना वायरस महामारी की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन राजगढ़ द्वारा यह निर्देश जारी किए है कि समस्त धार्मिक स्थलों पर होने वाले धार्मिक क्रियाकलापों में आमजन के एकत्रीकरण को प्रतिबंधित किया जाता है यदि अनावश्यक रूप से धार्मिक स्थलों पर लोगों का जमवाड़ा होता है या पाया जाता है। तब महामारी अधिनियम के अंतर्गत सख्त कार्यवाही के निर्देश हैं।


जिला कलेक्टर राजगढ़ के उक्त निर्देशों के परिपालन में दिनांक 25 मार्च 2020 से प्रारंभ होने वाले नवरात्रि महोत्सव के समस्त कार्यक्रम मां बटेरी विकास समिति राजगढ़ द्वारा तत्काल निरस्त किए जाते हैं।


🙏


समस्त सदस्यों एवम् श्रद्धालुओं से बटेरी माता विकास समिति की ओर से विनम्र अपील :


समस्त समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं से यह अपील की जाती है कि मां बटेरी के दर्शन हेतु मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार की भीड़ एकत्रित ना करें स्वयं भी कोराना महामारी से सुरक्षित रहें एवं दूसरों कि भी रक्षा करने में सहयोग प्रदान करें।



मां जालपा मंदिर, मां बटेरी माता मंदिर एवम् गीता मानस प्रचार समिति सहित नगर के कई मंदिरों में नवरात्र पर्व पर लिए जाने वाले सभी धार्मिक अनुष्ठान व आयोजन रद्द कर दिए है।


 


    *हमारे आस पास*
(राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका)
👆
खबरें मध्यप्रदेश की......



लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें


Featured Post

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन" द्वारा जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन

जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन एवं एक दिवसीय स्कूल बंद रैली का आयोजन  और मुख्यमंत्री के नाम ग्यारह सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। बंद रह...