यह ब्लॉग खोजें

Translate

जानिए - क्या-क्या है कर्पूर के लाभ


सनातन धर्म में कपूर का विशेष धार्मिक महत्व है। हर तरह की पूजन-पद्धतियों में कपूर का प्रयोग किया जाता है। पूजा के अलावा कपूर कई तरह के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को भी खत्म करता है। इसके प्रयोग से घर की नकारात्मक ऊर्जा तो दूर होती ही है, साथ ही घर का वास्तु दोष भी खत्म होता है। कपूर के प्रयोग पूजा के अलावा कुछ अन्य कारगर और चमत्कारिक उपाय में भी किया जाता है। जो आपकी धन समृद्धि जैसी समस्या को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में…


धन की प्राप्ति में.........
मेहनत करने के बाद भी धन की कमी बनी रहती है तो रात में चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग हर रोज जाएं। अगर चांदी की कटोरी संभव ना हो तो दूसरे बर्तन का भी प्रयोग कर सकते हैं। ऐसा करने से धन की समस्या नहीं होगी और रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा।


सुख-शांति के लिए............
घर में लगातर वाद-विवाद से आप परेशान हैं तो कपूर को घी में भिगोकर सुबह-शाम जलाएं। जलते हुए कपूर को पूरे घर में ले जाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर जाएगी और सकारात्मक ऊर्जा आएगी और घर में सुख-शांति का वास होगा।


 



 


भाग्य वृद्धि के लिए.........
भाग्य वृद्धि के लिए पानी में कपूर के तेल में कुछ बूंदों को डालकर नहाएं। इससे दिनभर तरोताजा रहेंगे साथ ही आपका भाग्य भी जाग्रत होगा। यदि इसमें चमेली के तेल की कुछ बूंदें डाल लेंगे तो आपको राहु-केतु और शनि का दोष भी नहीं रहेगा। इस प्रयोग को केवल आप शनिवार के दिन करें।


वास्तु दोष दूर करने के लिए........
अगर आपके घर में किसी भी भाग में वास्तु दोष है तो उस स्थान कपूर की दो टीकिया जलाकर रख दें। जब वो खत्म हो जाए तो एक और टिकिया रख दें। यह काम आप सात दिनों तक करते रहें, ऐसा करने से घर का वास्तु दोष दूर होता है।


आकस्मिक दुर्घटना से बचने के लिए......
आकस्मिक घटना या दुर्घटना का कारण राहु-केतु और शनि से संबंधित होता है। ऐसी घटनाओं से बचने के लिए रात में हनुमान चालिसा का पाठ करने के बाद कपूर से आरती करें। शास्त्रों में सोने से पहले कपूर जलाना भी लाभदायक बताया गया है।


सुखी दांपत्य जीवन के लिए..........
यदि पति-पत्नी के बीच तनाव चल रहा है तो पत्नी रात को सोते समय कुछ कपूर पति के तकिए के नीचे रख दे और सुबह बिना टोके उसे जला दे। इस उपाय को करने से आपस में शांति बनी रहेगी तथा प्रेम बढ़ेगा।


Featured Post

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन" द्वारा जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन

जिला स्तरीय भव्य धरना प्रदर्शन एवं एक दिवसीय स्कूल बंद रैली का आयोजन  और मुख्यमंत्री के नाम ग्यारह सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। बंद रह...